लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 100 मेहमानों के साथ शादी में शामिल हुए थे ओमिक्रॉन के सभी 9 मरीज, 34 और लोगों के लिए गए नमूने

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2021 14:08 IST

राजस्थान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राज्य में ओमीक्रॉन के मिले सभी 9 मरीज जयपुर में 28 नवंबर को कम-से-कम 100 मेहमानों के साथ शादी में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रॉन के सभी 9 मरीज जयपुर में 28 नवंबर को कम-से-कम 100 मेहमानों के साथ शादी में शामिल हुए थे9 मरीजों में से 4 लोग 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से आए थे

राजस्थानः  राजस्थान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राज्य में ओमीक्रॉन के मिले सभी 9 मरीज जयपुर में 28 नवंबर को कम-से-कम 100 मेहमानों के साथ शादी में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 4 लोग 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से आए थे और शादी के बाद उनके 5 अन्य रिश्तेदार 1 और 2 दिसंबर को कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गैलरिया ने बताया कि नौ में से चार कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से आए थे। चारों को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य पांच को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जयपुर के सीएमएचओ नरोत्तम शर्मा ने कहा कि अधिकारी पांचों को भी आरयूएचएस में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में हैं।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरयूएचएस की पांचवीं मंजिल को ओमाइक्रोन मामलों के लिए रिजर्व कर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रिका से आए चार लोग  25 नवंबर को जयपुर पहुंचे थे और 28 नवंबर को एक शादी में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने1 दिसंबर को अपना कोविड परीक्षण किया था, जो सकारात्मक पॉजिटिव निकला था। इसलिए हमारी टीम उनके घर पहुंची और दो दिसंबर को चार और लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया।

 शादी में शामिल हुए 100 लोगों में से अब तक केवल 34 के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका से आए लोग भी शामिल हैं। गैलरिया ने कहा कि इनमें से, जीनोम अनुक्रमण के माध्यम से नौ में ओमाइक्रोन की पुष्टि की गई है, जबकि 25 अन्य नकारात्मक हैं।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529जयपुरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया