लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग में राजस्थान सभी मानकों में आगे : गहलोत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 18:46 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में राज्य सभी मानकों में आगे है और राज्य में इस महामारी से मृत्यु दर लगातार एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान सहित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना प्रबंधन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस की।

इसमें मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना से जंग जीतने के मामले में बताए गए सभी मापदंडों पर राजस्थान अग्रणी रहा है और अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में मृत्यु दर लगातार एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। राज्य में वर्तमान में मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत ही है। राजस्थान में मृत्यु के कारणों के विस्तृत विश्लेषण की व्यवस्था कोरोना के शुरूआती दौर से ही की हुई है।

गहलोत ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि पूरी दुनिया में आरटीपीसीआर टेस्ट सबसे विश्वसनीय है इसलिए देश के सभी राज्यों में राजस्थान की तरह शत-प्रतिशत टेस्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट की बजाय आरटीपीसीआर पद्धति से होने चाहिएं। देश में राजस्थान एवं तमिलनाडु दो ही राज्य हैं, जहां शत-प्रतिशत जांचें आरटीपीसीआर पद्धति से ही की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में आरटीपीसीआर से लगभग 42 लाख जांच की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मामलों की संक्रमण दर राज्य में 5.8 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय औसत 6.89 प्रतिशत से काफी बेहतर स्थिति में है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इसे पांच प्रतिशत से नीचे लाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। साथ ही प्रतिदिन जांच क्षमता भी 60 हजार तक पहुंचाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी स्तर तक भी सुदृढ किया गया है। अस्पतालों में बडे ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन और भंडारण आदि क्षमताओं को व्यापक रूप से बढ़ाया गया है। इसका परिणाम है कि राज्य में आवश्यकता से कहीं अधिक ऑक्सीजन की उपलब्धता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी से जीतने के लिए जो दिशा-निर्देश बताये हैं राजस्थान उन पर पहले से ही बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार राज्य के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है और आगे भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos