लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सीएम गहलोत के बाद अब सांसद बेनीवाल ने उठाया राजस्थान के हिस्से के पानी का मुद्दा!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 1, 2019 17:24 IST

राजस्थान: दूषित पानी का मुद्दा उठाते हुए हनुमान बेनीवाल ने पंजाब से राजस्थान में आ रहे हैं नहरी पानी में बढ़ते प्रदूषण पर कहा कि- जो औद्योगिक इकाइयां दूषित पानी नहर में छोड़ रही हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमें दर्ज किए जाएं, क्योंकि ऐसे दूषित पानी की वजह से राजस्थान का बड़ा नुकसान हो रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से मुलाकात करके राजस्थान के हिस्से का पूरा और प्रदूषण मुक्त पानी देने का मुद्दा उठाया था. उनका कहना था कि- इंदिरा गांधी नहर प्रणाली के विकसित होने के बाद प्रदेश अपने हिस्से का संपूर्ण पानी उपयोग करने की स्थिति में है, लिहाजा राजस्थान के हिस्से का पूरा पानी दिया जाए.

कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से मुलाकात करके राजस्थान के हिस्से का पूरा और प्रदूषण मुक्त पानी देने का मुद्दा उठाया था. अब लोकसभा में सांसद हनुमान बेनीवाल ने अंतरराज्यीय जल विवाद संशोधन विधेयक पर कहा कि 31 दिसंबर 1981 को पंजाब हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के मध्य रावी व्यास नदियों के जल के बंटवारे को लेकर समझौता हुआ था, परन्तु समझौते में प्रावधान होने के बाद भी राजस्थान को उसके संपूर्ण हक-हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है. 

उनका कहना था कि- इंदिरा गांधी नहर प्रणाली के विकसित होने के बाद प्रदेश अपने हिस्से का संपूर्ण पानी उपयोग करने की स्थिति में है, लिहाजा राजस्थान के हिस्से का पूरा पानी दिया जाए.

यही नहीं, दूषित पानी का मुद्दा उठाते हुए हनुमान बेनीवाल ने पंजाब से राजस्थान में आ रहे हैं नहरी पानी में बढ़ते प्रदूषण पर कहा कि- जो औद्योगिक इकाइयां दूषित पानी नहर में छोड़ रही हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमें दर्ज किए जाएं, क्योंकि ऐसे दूषित पानी की वजह से राजस्थान का बड़ा नुकसान हो रहा है. 

यही नहीं, इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार नदियों को जोड़ने की बात कही थी और यदि नदियों को जोड़ने की योजना साकार होती है, तो हर किसान के खेत तक पानी पहुंच सकता है.

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था.  

समझौते के तहत बेनीवाल की पार्टी को 25 में से एक सीट दी गई थी, जिस पर खुद हनुमान बेनीवाल ने चुनाव लड़ा था और जीत हांसिल की थी. सियासी चर्चाएं तो ये भी थी कि उन्हें केन्द्र में मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ!

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह