लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : नए व क्रमोन्नत पशु चिकित्सा संस्थाओं में 1400 नए पदों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:48 IST

Open in App

जयपुर, 15 मई राजस्थान के पशुपालन विभाग ने नए व क्रमोन्नत पशु चिकित्सा संस्थाओं में विभिन्न सवंर्गों के 1,400 नवीन पदों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

कृषि व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य में संचालित 198 पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है जिनमें 198 पशु चिकित्साधिकारियों, 198 पशुधन परिचरों सहित कुल 396 नवीन पदों का सृजन किया गया है। इसी प्रकार पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों से क्रमोन्नत 200 पशु चिकित्सालयों के लिए 200 पशु चिकित्साधिकारी व 200 पशुधन परिचर सहित कुल 400 नए पद सृजित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोलने के लिए 300 पशुधन सहायकों व 300 जलधारी सहित कुल 600 नवीन पद सृजित किये गये हैं।

कटारिया ने बताया कि बजट घोषणाओं के दृष्टिगत क्रमोन्नत व खोली जाने वाली इन नवीन संस्थाओं के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा