लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विभिन्न योजनाओं के लिए 427 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:27 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार की विभिन्न योजनाओं में करीब 427 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है, जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) में 108 करोड़ रुपये का राज्यांश भी शामिल है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मंजूरी के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण योजना में 33.10 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान को स्वीकृति दी गयी है। इससे योजना में वर्ष 2019-20 की पात्र छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया जा सकेगा।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के लिए 16.13 करोड़ रूपये के अतिरिक्त प्रावधान की मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) के तहत कपड़ा उद्योग क्षेत्र में अनुदान के भुगतान के लिए 73 करोड़ रूपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इससे वित्त वर्ष 2020-21 में उद्यमियों को ब्याज अनुदान तथा जीएसटी जमा के बदले नगद अनुदान का भुगतान किया जा सकेगा।

इसी प्रकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान के लिए राज्य के अंश के रूप में 10 करोड़ रुपये, अमृत योजना के तहत राज्य की हिस्सा राशि के रूप में 134 करोड़ 37 लाख रुपये, अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत छह करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त प्रावधान को स्वीकृति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल