लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा,चार युवकों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:27 IST

Open in App

धौलपुर,15 अक्टूबर धौलपुर जिले में शुक्रवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान पार्वती नदी में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के मुताबिक आगरा जिले के गांव भुवनपुरा के लोग नवरात्र समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बसेड़ी आए थे। ये लोग भूतेश्वर मंदिर के पास में पार्वती नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने गहरे पानी में उतर गए और डूब गए।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतकों में दो सगे भाई राजेश (26) व रनवीर सिंह (24) , सत्यप्रकाश (22 वर्ष) तथा श्रीकृष्ण (23) शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब