लाइव न्यूज़ :

बारन रिश्वत कांड में राजस्थान एसीबी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:57 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 11 दिसंबर राजस्थान भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने एक रिश्वत कांड में शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इंदर सिंह राव और उनके निजी सहायक के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी द्वारा राव के निजी सहायक को 1.40 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद राजस्थान सरकार ने बुधवार को बारन के जिलाधिकारी इंदर सिंह राव को हटा दिया थ। राव 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

राव के निजी सहायक महावीर नागर को एक पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

एसीबी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में नागर ने जिलाधिकारी की ओर से रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है।

शुक्रवार को एसीबी अदालत ने अधिकारियों को नागर को 24 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण