लाइव न्यूज़ :

राजस्थान :रोज-रोज की पिटाई से परेशान नाबालिग ने शराबी पिता की हत्या की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:46 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 16 अप्रैल जिले में 16 साल के किशोर ने शुक्रवार तड़के अपने शराबी पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कथित रूप से हत्या कर दी।

इटावा थाने के एसएचओ बजरंग लाल ने बताया कि घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है जब किशोर ने घर से कुल्हाड़ी लेकर अपने पिता पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाला आबिद अली (45) हिस्ट्री शीटर था और उसके खिलाफ हत्या और लूट सहित 27 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कुछ मामलों में दोषी भी करार दिया गया था और उसे शराब पीने की लत थी।

यह बात भी सामने आयी है कि अली नशे में अपनी पत्नी, दोनों बेटों और बेटी की पिटाई किया करता था।

एसएचओ ने बताया कि पहली नजर में मामला यह है कि 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग किशोर ने रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर अपने पिता की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और अली के भाई की शिकायत पर किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोर को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे