लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 19, 2020 01:49 IST

Open in App

कोटा,18 दिसंबर राजस्थान में बूंदी जिले के एक गांव में एक स्कूल अध्यापक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्कूल में कक्षा तीन को पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

सूत्रों ने कहा कि छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हिंडोली के पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि घटना का वीडियो भी बनायाा गया है।

शिकायत में छात्रा ने कहा है कि शिक्षक ने दो बार स्कूल में और एक बार एक होटल में भी उससे दुष्कर्म किया तथा किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची ने हिम्मत कर अपने घरवालों को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos