लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से 5 साल की बच्ची की मौत, कई किमी चलना पड़ा पैदल

By अभिषेक पारीक | Updated: June 8, 2021 15:03 IST

तपती धूप के सफर और पानी न मिलने से एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी नानी के साथ पैदल जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देजालौर जिले के रानीवाड़ा में तेज धूप और पानी की कमी से बच्ची की मौत हो गई। वृद्धा भी बेहोश होकर गिर गई थी, लेकिन हल्की बारिश से जान बच गई। वृद्ध महिला और उसकी नातिन की हालत देखकर एक चरवाहे ने सूचना दी।

विकास के दावों के बीच कई खबरें हमें हिला के रख देती हैं। ऐसी ही खबर राजस्थान के जालौर से आई है। जहां पर तपती धूप के सफर और पानी न मिलने से एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी नानी के साथ पैदल जा रही थी। भीषण गर्मी और कच्चा रास्ता होने के चलते नानी भी बेहोश हो गई। 

यह मामला जालौर जिले के रानीवाड़ा तहसील में सामने आया है। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। इसकी परवाह न करते हुए 60 साल की सुखी देवी अपनी नातिन अंजलि के साथ सिरोही के पास रायपुर से रानीवाड़ा क्षेत्र के डूंगरी स्थित अपने घर जा रही थी। सुखी देवी का रायपुर में पीहर है। रविवार को सुबह मौसम ठंडा देखकर पांच साल की नातिन के साथ पैदल ही रवाना हो गई। हालांकि बाद में तापमान बढ़ना शुरू हुआ और उमस भरा मौसम हो गया। 

जानलेवा साबित हुआ सफर

करीब 10 से 12 किमी का सफर तय करने के बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई थी। उस पर भीषण गर्मी और कच्चा मार्ग होने से परेशानी और बढ़ गई। जिसे उमस ने और भी बढ़ा दिया। साथ ही महिला के पास पानी भी नहीं था। जिससे दोनों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई और दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। 

बच्ची ने तोड़ दिया दम

बाद में एक चरवाहे ने सूरजवाड़ा के सरपंच कृष्णकुमार पुरोहित को फोन कर सूचना दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को दफना दिया गया है। 

हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत

महिला ने बताया कि तेज गर्मी के कारण दोनों बेहोश होकर गिर गए थे। काफी देर बाद जब हल्की बूंदाबांदी हुई तो कुछ राहत मिली। हालांकि तब तक उसकी नातिन की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :राजस्थानमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन