लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 9 और की मौत, रिकार्ड 983 नए मामले, जानें किस जिले में कितने मामले

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:51 IST

राजस्थान में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे अधिक रिकार्ड 983 नये मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है।राजस्थान के जोधपुर में 73, भरतपुर में 46, कोटा में 30,अजमेर में 28 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।मंगलवार को पाली में पांच, उदयपुर में दो, कोटा—धौलपुर में एक-एक और संक्रमित की मौत हो गई।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 577 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक रिकार्ड 983 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 31373 हो गयी जिनमें से 8052 रोगियों का उपचार चल रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पाली में पांच, उदयपुर में दो, कोटा—धौलपुर में एक-एक और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 577 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 73, भरतपुर में 46, कोटा में 30,अजमेर में 28, बीकानेर में 24, पाली में 22, नागौर में 20, और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के अब तक सबसे अधिक रिकार्ड 983 नये मामले सामने आये।

जानें किस जिले में कितने मामले सामने आए-

इनमें जोधपुर में 111, अलवर में 106, बीकानेर में 74, जालौर 69,अजमेर में 67, नागौर में 56, पाली में 54, कोटा में 53, भीलवाडा में 51,बाडमेर में 46, सीकर में 44, जयपुर में 41, सिरोही में 32, भरतपुर में 26, धौलपुर में 23, दौसा में 22, टोंक में 19, राजसमंद में 14, करौली में 11, डूंगरपुर में 10,गंगानगर—उदयपुर में सात-सात, झालावाड़ में 6, चूरू में 5, चित्तौडगढ़—सवाईमाधोपुर में 4—4, झुंझुनूं—प्रतापगढ़ में 3—3, अन्य राज्यों से दो, बांसवाड़ा—बांरा—बूंदी में एक-एक मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। भाषा पृथ्वी कुंज मानसी मानसी

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं