लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: ट्रक से भिड़ी बस, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 22, 2019 21:08 IST

राजस्थान के अजमेर में एक बस एक ट्रक से जा भिड़ गई और दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में एक बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिससे आठ लोगों की जान हादसे में चली गई। हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के अजमेर में लमाना गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक बस एक ट्रक से जा भिड़ी। 

बता दें कि शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में एक और हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

बाड़मेर में नेशनल रैली चैंपियनशिप रेस का आयोजन था। एफएमएससीआई इंडियन रैली चैम्पियनशिप 2019 के तीसरे दौर की मैक्सपीरिएंस रैली में अर्जुन पुरस्कार विजेता गौरव गिल ने कार से कथित तौर पर एक बाइक को रौंद दिया, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज किया है और आगे की तफ्तीश कर रही है, साथ ही आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रेस का आयोजन हरियाणा की कंपनी मैक्सपीरिएंस करा रही थी।  

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रेस शुरू होने से पहले इलाके के लोगों को आगाह कर दिया गया था कि वे ट्रैक में न घुसें। 

हादसे में बच्चे समेत जिन तीन लोगों की मौत हुई, कहा जा रहा है कि उनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रैली ड्राइवर गौरव गिल को भी चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?