लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गौशाला में 78 गायों की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:55 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवम्बर राजस्थान के चुरू जिले की एक गौशाला में शुक्रवार शाम से अब तक 78 गायों की मौत होने का मामला सामने आया है।

यह घटना सरदारशहर में बिल्युबास रामपुरा की श्रीराम गोशाला की है।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम के बाद से इस गोशाला में 78 गायों की मौत हो चुकी है जबकि कुछ अन्य भी बीमार हैं।

पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश बरबड़ ने बताया कि गोशाला में शुक्रवार शाम को गायें अचानक बीमार होने लगी। रात में 78 गायों ने दम तोड़ दिया। कुछ और गायें भी बीमार हैं। हालांकि उनमें से ज्यादातर की हालत ठीक है।

उन्होंने बताया कि संभवत: कुछ विषाक्त चीज खाने के कारण ऐसा हुआ। चारे के नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं