लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण में 68.99 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:25 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के तीन जिलों (बारां, गंगानगर और करौली) में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान में शनिवार को 68.99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सर्वाधिक मतदान श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर पंचायत समिति में हुआ, जहां 77.52 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि तीसरे चरण में तीनों जिलों की सात पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव हुए।

उन्होंने बताया कि तीन जिलों में 6 लाख 1987 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि कोटा जिले में दो चरणों में ही चुनाव संपन्न हो चुके थे जबकि अन्य तीनों जिलों में शनिवार को चुनाव हुए।

मेहरा ने कहा कि पहले चरण में 64.35, दूसरे चरण में 68.57 और तीसरे और अंतिम चरण में 68.99 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया है। इस तरह चारों जिलों के तीन चरणों में हुए चुनाव में कुल 67.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। मेहरा ने बताया कि सभी चारों जिलों की मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर करवाई जाएगी। प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos