लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सरपंच के उपचुनाव में 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:35 IST

Open in App

जयपुर, 24 सितंबर राजस्थान के 33 जिलों में 27 सरपंच और 1249 पंचों के उप चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद सरपंच पद के लिए 69 उम्मीदवार और पंच के लिए 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

इन पदों के लिए 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि सरपंच पद के लिए प्राप्त 140 नामांकन पत्रों में से संवीक्षा के बाद 138 आवेदन सही पाए गए और इनमें से 62 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।

अधिकारी ने बताया कि इसके पश्चात 7 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए। इस तरह 20 पंचायतों में सरपंच पद के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंच पदों के लिए प्राप्त आवेदनों में से 2081 आवेदन सही पाए गए। इनमें से 509 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए गए। इन पंचायतों में 953 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह अब 276 पंच पदों के लिए 624 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

गुप्ता ने बताया कि 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी।

उपसरपंच का चुनाव 29 सितंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के उप चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से एवं वार्ड पंचों के चुनाव मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है