लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस से अब तक 60 दागी पुलिसकर्मी बर्खास्त

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 2, 2020 03:55 IST

पुलिस ने विभाग से ऐसे दागियों की सफाई की कड़ी में दो दिन पूर्व कोटा में पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर और सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यवीर सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही गेलेंट्री प्रमोशन से एएसआई बने अजीत मोगा का डिमोशन कर वापस हेड कांस्टेबल बना दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार गत कुछ माह में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। पुलिस विभाग ने ऐसे कर्मियों को हटाया है जिनके कार्य के कारण पुलिस की छवि खराब हुई है।

अलवर के बहरोड थाने से पपल्या गुर्जर के फरार होने की घटना ने पुलिस और बदमाशों की मिलीभगत को उजागर कर दिया था और यह पहला वाकया भी नहीं था जब पुलिस एवं बदमाशों का गठजोड़ सामने आया है, लेकिन इस घटना के बाद पुलिस महानिदेशक राजस्थान ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान पुलिस से अब तक लगभग 60 दागी पुलिसकमियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

पुलिस ने विभाग से ऐसे दागियों की सफाई की कड़ी में दो दिन पूर्व कोटा में पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर और सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यवीर सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही गेलेंट्री प्रमोशन से एएसआई बने अजीत मोगा का डिमोशन कर वापस हेड कांस्टेबल बना दिया गया।

पुलिस के अनुसार गत कुछ माह में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। पुलिस विभाग ने ऐसे कर्मियों को हटाया है जिनके कार्य के कारण पुलिस की छवि खराब हुई है। डीजीपी भूपेन्द्र सिंह चाहते हैं कि राजस्थान पुलिस में ऐसा कोई भी न रहे जो अपराधियों से सांठगांठ रखता हो। जिन भी पुलिसकर्मियों को हटाया गया है उनके खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थी और जांच में उनकी पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया