लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अब तक बारिश से 35 लोगों की मौत, वायुसेना को अलर्ट, 11 जिलों में घनघोर वर्षा की चेतावनी

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 17, 2019 19:28 IST

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक भारी बारिश के कारण 35 लोगों की प्रदेश में मौत हो चुकी है और प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने गुजरात के गांधीनगर एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा है।

Open in App

दक्षिणी राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जहां हाड़ौती अंचल में बाढ़ के हालात बने हुए है वहीं मारवाड़ में भी जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने पाली, अलवर, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, भीलवाड़ा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं आदि जिलों में बारी बारिश की चेतावनी दी है।

लगातार हो रही बारिश के कारण जयपुर, अजमेर और टोंक आदि जिलों को पेयजल आपूर्ति करने वाले बीसलपुर बांध में भी तेजी से पानी की आवक हो रही है।

बीते 24 घंटों में बांध में 2 मीटर से अधिक पानी की आवक हो चुकी है और जलस्तर बढ़कर 314 आरएल मीटर के पार पहुंच गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक भारी बारिश के कारण 35 लोगों की प्रदेश में मौत हो चुकी है और प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने गुजरात के गांधीनगर एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा है।

राजधानी जयपुर में दिनभर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं नागौर में मूसलसधार बारिश के कारण स्कूलों में पानी भर गया और कच्चे मकान ढह गये।

नागौर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। राजसमंद जिले के देवगढ़ का सोपरी बांध भी पानी की अच्छी आवक के चलते छलकने को तैयार है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ यहां आ रही है। कोटा में भारी बारिश के चलते कोटा बैराज पानी की भारी मात्रा में आवक होने से कोटा बैराज के छह गेट खोले गये हैं। 

इसी प्रकार सीकर में चार घंटे की तेज बारिश के बाद कई गांव जलमग्न हो गए और शहर में जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। नवलगढ़ रोड पर आवाजाही बंद रही। पलसाना में जमकर बारिश हुई और खंडेला के रेलवे अंडरपास के नीचे तीन फीट पानी भरने के कारण इसमें फंसी पिकअप को क्रेन से निकाला गया।

बारिश के चलते अजमेर का पुष्कर सरोवर पानी से लबालब हो गया हैं वहीं अजमेर दरगाह संपर्क सड़क के रास्ते में पहाड़ का टुकड़ा गिरने से रास्ता बंद हो गया ओर ताराशाह बाबा की मजार मलबे में दब गई।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया