लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: तीन सीटों पर नाम वापसी के बाद 27 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:48 IST

Open in App

जयपुर, तीन अप्रैल राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन की जांच और नाम वापसी के बाद 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसमें सहाड़ा (भीलवाड़ा) से आठ, सुजानगढ़ (चुरू) से नौ और राजसमंद (राजसमंद) से 10 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य की तीनों विधानसभा सीटों के लिए कुल 53 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 12 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के चलते रद्द किए गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार को 14 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब चुनाव मैदान में 27 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।

गुप्ता ने बताया कि अंतिम दिन सहाड़ा से आठ, राजसमंद से चार और सुजानगढ़ से दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए।

अधिकारी ने बताया कि राजसमंद जिले की राजसंमद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभाओं में कुल 7,43,802 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को हाोगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos