लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:29 IST

Open in App

उदयपुर (राजस्थान), 11 सितंबर नारायण सेवा संस्थान ने शनिवार को दिव्यांग तथा निर्धन युवक-युवती सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 21 दिव्यांग जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

इनमें से अधिकांश जोड़े संस्थान में उपचार या कौशल विकास कार्यक्रमों के दौरान एक दूसरे से मिले थे। इनके परिवारजनों व रिश्तेदारों ने उनका रिश्ता तय किया और शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वे वैवाहिक बंधन में बंध गए।

नवविवाहिताओं में से एक संत कुमारी 24 साल की हैं और वे जन्म से ही पोलियोग्रस्त हैं। उसने बताया कि वह संस्थान में उपचार व कौशल विकास प्रशिक्षण के दौरान मनोज कुमार से मिली। दोनों को लगा कि वे साथ रह सकते हैं और उनके परिवार वालों ने शादी तय कर दी।

संत कुमारी ने कहा कि पोलियोग्रस्त होने पर नौकरी और जीवनसाथी पाना बहुत ही महत्वपूर्ण व कठिन चुनौती है।

वहीं 28 साल के मुकेश का भी दिव्यांगता दूर करने के लिए संस्थान में ऑपरेशन किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस समय गुजरात में एक कंपनी में काम करता हूं। हम मिलकर खुशी-खुशी जीवन यापन कर सकते हैं क्योंकि मेरे पास रोजगार है और उसने भी सिलाई का प्रशिक्षण लिया है।’’

संस्थान के परिसर में इस अवसर पर नवविवाहित युगलों के परिवारजन व रिश्तेदार तथा अन्य अतिथि मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू