राजस्थान: 87 नगर निकायों में सभापति पद के लिए 197 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:34 IST2021-02-04T22:34:58+5:302021-02-04T22:34:58+5:30

Rajasthan: 197 candidates in the fray for the post of Chairman in 87 Municipal Bodies | राजस्थान: 87 नगर निकायों में सभापति पद के लिए 197 उम्मीदवार मैदान में

राजस्थान: 87 नगर निकायों में सभापति पद के लिए 197 उम्मीदवार मैदान में

जयपुर, चार फरवरी राजस्थान के 87 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए अब 197 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सात फरवरी को मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के 20 जिलों के 90 निकायों के 3034 वार्ड में पार्षद के लिए मतदान रविवार को हुआ था।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सात फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जांच के बाद 268 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए जिनमें से 68 ने अपने नाम वापस ले लिए। तीन जगह बांसवाड़ा के कुशलगढ़, झुंझुनू के मुकंदगढ़ व नागौर के कुचेरा में अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

अब बाकी बचे 87 निकायों में सभापति का चुनाव होना है। उसके बाद उपसभापति या उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: 197 candidates in the fray for the post of Chairman in 87 Municipal Bodies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे