लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सिलेंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या हुई 19, मलबा हटाने के लिए सेना की ली जा रही मदद

By IANS | Updated: February 19, 2018 01:46 IST

दो सिलेंडरों में शुक्रवार की रात हुए विस्फोट से दो मंजिला कुमावत भवन की इमारत ढह गई, जिसमें हेमंत पटलेचा के शादी से पहले के समारोह का आयोजन किया गया था।

Open in App

जयपुर, 18 फरवरी: अजमेर जिले के ब्यावर में सिलेंडर विस्फोट में रविवार को मलबे के नीचे से 10 और शवों को निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की रात ब्यावर शहर में हुए विस्फोट में सभी लापता लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। हालांकि, प्रशासन पूरे मलबे को हटाए जाने तक राहत कार्य जारी रखेगा। राहत कार्य में सेना के कर्मी व राज्य व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मी जुटे हुए हैं।

दो सिलेंडरों में शुक्रवार की रात हुए विस्फोट से दो मंजिला कुमावत भवन की इमारत ढह गई, जिसमें हेमंत पटलेचा के शादी से पहले के समारोह का आयोजन किया गया था। इस घटना में नौ शव शनिवार को बरामद किए गए थे। दुल्हन की मां अचुकी देवी के शव को मिलाकर रविवार को दस और शव निकाले गए।

घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को पहले अजमेर भेजा गया और अब उन्हें जयपुर स्थानांतरित किया गया है। हादसें में मरने वाले 19 लोगों में तीन बच्चे लक्षत (1), उसका भाई कर्तव्य (2) व खुशी देवडा (2) शामिल हैं। कुछ अन्य मृतकों की पहचान निर्मला देवी, मोनिका, हेमलता, बसंत राज व हितेश के तौर पर हुई है।

अजमेर के कलेक्टर गौरव गोयल ने अधिकारियों से अवैध रूप से सिलेंडर भरने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। इस बीच शोक भरे माहौल में पटलेचा ने धैर्य का परिचय दिया और वह रीतू के साथ बेहद सादगी से होने वाले विवाह के लिए अपने कुछ संबंधियों के साथ जोधपुर पहुंचे।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय सेनाराजस्थान समाचारराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं