लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी के बाद 16 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:21 IST

Open in App

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नामांकनों की जांच और नाम वापसी के बाद कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें से वल्लभनगर से नौ और धरियावद से सात उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 29 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए। संवीक्षा के दौरान सुरक्षा राशि, पार्टी द्वारा दिया जाने वाले फार्म ए व बी, प्रस्तावकों की संख्या तथा अन्य कारणों से छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। कुल 23 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि बुधवार को नाम वापसी के आखिरी दिन सात उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इस तरह दोनों विधानसभा सीटों पर कुल 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

गौरतलब है कि दोनों विधानसभा सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी। दोनों विधानसभा सीटों में कुल पांच लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में 2, 53,831 व धरियावद में 2,57,624 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां