लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मुआवजे से असंतुष्ट 30 महिलाओं सहित 101 किसान भूमि समाधि सत्याग्रह पर बैठे

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 24, 2020 06:20 IST

महापंचायत करने के बाद इन 30 महिलाओं सहित 101 किसान भूमि समाधि सत्याग्रह की शुरुआत की। सांसद किरोड़ी लाल मीणा और गुंर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के दौसा सहित कई जिलों के किसानों ने लाड़ती का बास गांव में राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में ‘भूमि समाधि सत्याग्रह‘ शुरू कर दिया है। किरोड़ी मीणा के साथ 30 महिलाओं सहित 101 किसान भूमि समाधि सत्याग्रह पर बैठे हैं।

राजस्थान के दौसा सहित कई जिलों के किसानों ने लाड़ती का बास गांव में राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में ‘भूमि समाधि सत्याग्रह‘ शुरू कर दिया है। किरोड़ी मीणा के साथ 30 महिलाओं सहित 101 किसान भूमि समाधि सत्याग्रह पर बैठे हैं। ये किसान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिए किये गये भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हैं और अपनी अधिग्रहित की गई जमीनों का बाजार भाव से मुआवजा देने की मांग को लेकर यह सत्याग्रह प्रारंभ किया है।

महापंचायत करने के बाद इन 30 महिलाओं सहित 101 किसान भूमि समाधि सत्याग्रह की शुरुआत की। सांसद किरोड़ी लाल मीणा और गुंर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

आंदोलन कर रहे किसानों का दावा है कि इन जिलों में लगभग 15 हजार से अधिक किसान भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा न मिलने से परेशान हैं। हिम्मत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की योजना में मुआवजा राज्य सरकार के नियमानुसार और केन्द्र सरकार की योजना का मुआवजा केन्द्र सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाता है। ये केन्द्र सरकार की योजना है अतः मुआवजा राशि केन्द्र सरकार के नियमों के अनुसार जब तक नहीं मिलेगी यह आंदोलन जारी रहेगा।

केन्द्र सरकार ने 2013 में पास किये गये बिल के अनुसार जो भूमि अधिग्रहण किया गया है उसका बाजार भाव से मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन राज्य सरकार अपने द्वारा तैयार किये गये फामूले से मुआवजा दे रही है। जो सरासर गलत है। सिंह ने कहा कि वे गत सात माह में अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक चर्चा कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा।

टॅग्स :राजस्थानलोकमत हिंदी समाचारकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया