लाइव न्यूज़ :

फूलन देवी वाले बेहमई कांड के वादी राजाराम का बीमारी से निधन

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:50 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 15 दिसंबर डकैत से नेता बनी दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की कथित संलिप्तता वाले चार दशक पुराने बेहमई हत्याकांड के वादी, शिकायतकर्ता और प्रमुख गवाह राजाराम सिंह (85) का रविवार को बेहमई गांव में बीमारी के कारण निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर (यकृत) की बीमारी से ग्रसित थे।

सिंह ने एक बार पत्रकार से बातचीत के दौरान इच्छा जताई थी कि बेहमई नरसंहार के चार जीवित अभियुक्तों को फांसी पर लटकते देखना चाहते हैं।

डकैत फूलन देवी और उसके गिरोह द्वारा बेहमई नरसंहार में 14 फरवरी 1981 को 20 लोगों की हत्या की गयी थी जिसमें 17 ठाकुर शामिल थे। कानपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर इस गांव में उच्च जाति के ठाकुरों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार का बदला लेने के लिये इस नरसंहार को अंजाम दिया गया था। इस नरसंहार में छह लोग घायल भी हुए थे।

इस नरसंहार के मुख्य गवाह राजाराम के दो छोटे भाई बनवारी सिंह और हिम्मत सिंह, चचेरे भाई नरेश सिंह, भतीजे देव सिंह, हुकुम सिंह और दशरथ सिंह भी मारे गये लोगों में शामिल थे।

कानपुर की एक स्थानीय अदालत ने अगस्त 2012 में नरसंहार के 31 साल बाद इस मामले में आरोप तय किये थे। 23 आरोपियों में फूलन देवी सहित 16 आरोपियों की मौत हो चुकी है। अदालत ने चार जीवित आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये थे।

बेहमई नरसंहार मामले में फैसला जनवरी 2020 में विशेष अदालत (डकैती) द्वारा दिया जाना था, लेकिन मामले की मूल केस डायरी (सीडी) के अभाव में संबंधित अदालत द्वारा इसे स्थगित करना पड़ा था। केस डायरी गायब होने के मामले की जांच के आदेश भी दिये थे।

अदालत चार जीवित अभियुक्तों पोशा (75), श्यामबाबू (70), भीखा (65) और विश्वनाथ (54) की भूमिका पर फैसला सुनायेगी। इसमें पोशा अभी भी जेल में है जबकि बाकी जमानत पर है।

राजाराम के बेटे रामकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और रविवार को घर पर अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित