लाइव न्यूज़ :

राजामौली की महत्वाकांक्षा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी: जूनियर एनटीआर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:14 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर तेलुगु फिल्म “आर आर आर” की दो सौ दिन की शूटिंग के दौरान एन. टी. रामा राव (जूनियर) ने निर्देशक एस. एस. राजामौली की महत्वाकांक्षा को महसूस किया और इसने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

अभिनेता ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। फिल्म का परिप्रेक्ष्य स्वतंत्रता से पहले के भारत पर आधारित है और इसमें दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की किरदारों को कथानक के अनुसार काल्पनिक रूप दिया गया है। राजू का किरदार राम चरण ने निभाया है।

“बाहुबली” की अपार सफलता के बाद “आर आर आर”, राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसमें राव ने काम किया है। राव ने साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने इस “जिम्मेदारी” के साथ फिल्म में काम किया कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

उन्होंने कहा, “मुझे हर दिन बोझ महसूस होता था। अगर आपके ऊपर दबाव नहीं है तो आप कैसे जीवित रह सकते हैं? आपको यह याद दिलाए जाने की जरूरत है कि आप किसी की दूरदृष्टि का हिस्सा हैं जिसने आपके ऊपर विश्वास किया और आपमें निवेश किया है। पैसे की बात छोड़िये, वह अलग बात है लेकिन उसने आपके ऊपर यह सोचकर विश्वास किया है कि आप उसके साथ न्याय करेंगे और आपके ऊपर जिम्मेदारी है।”

राव ने कहा कि राजामौली ने उनके ऊपर दृढ़ विश्वास किया जिसके कारण फिल्म की टीम निर्देशक के विजन के अनुसार काम कर सकी। “आर आर आर” सात जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए