लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राजा सिंह ने बहिष्कार टिप्पणी के लिए नाहिद हसन पर साधा निशाना, कहा- 'आप जिंदा हैं क्योंकि हम खरीदते हैं'

By भाषा | Updated: July 23, 2019 01:58 IST

तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह ने कहा, ‘‘मैं उस विधायक को बताना चाहूंगा कि यदि हम भी वही सोच रखें और आपके लोगों की दुकानों का बहिष्कार करें तो आपके लोग भूखे मर जाएंगे और आप लोगों को भीख मांगकर खाना पड़ेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी समुदायों और समाज के वर्गों को साथ लेकर एक नये भारत के निर्माण की वकालत करते हैं: राजा सिंह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे ‘‘भाजपा समर्थक’’ दुकानदारों का बहिष्कार करें।

तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन पर उनकी उस कथित टिप्पणी के लिए निशाना साधा जिसमें उन्होंने जनता से भाजपा कार्यकर्ताओं की स्वामित्व वाली दुकानों का बहिष्कार करने को कहा है।

गोशमहल से भाजपा के विधायक सिंह ने कहा, ‘‘मैं उस विधायक को बताना चाहूंगा कि यदि हम भी वही सोच रखें और आपके लोगों की दुकानों का बहिष्कार करें तो आपके लोग भूखे मर जाएंगे और आप लोगों को भीख मांगकर खाना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी समुदायों और समाज के वर्गों को साथ लेकर एक नये भारत के निर्माण की वकालत करते हैं। सिंह ने कहा कि सपा विधायक को इस तरह के बयान देकर देश में माहौल खराब नहीं करना चाहिए। सिंह ने कहा, ‘‘आप जिंदा हैं क्योंकि हम खरीदते हैं। यदि हम वही सोच रखें जो आप रखते हैं, तो कल्पना करिये कि आपकी स्थिति क्या होगी।’’

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे ‘‘भाजपा समर्थक’’ दुकानदारों का बहिष्कार करें और अपनी दैनिक जरूरत के सामान पडोसी हरियाणा के पानीपत से खरीदें। भाषा अमित देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगानासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां