लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने नासिक में की मुलाकात

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को नासिक में मुलाकात की।

पाटिल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने और ठाकरे ने केवल दुआ-सलाम किया और ‘और कुछ नहीं’ क्योंकि छात्र दिनों से ही दोनों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों नेता निकाय चुनावों के लिए अपनी-अपनी पार्टियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नासिक में हैं। नासिक उन 10 नगर निकायों में शामिल है, जहां अगले साल चुनाव होना है।

दोनों नेताओं की मुलाकात उस समय हुई जब ठाकरे का काफिला अतिथि गृह के भीतर गया और पाटिल परिसर से बाहर जा रहे थे। उन्होंने अपने सहयोगियों और सुरक्षा कर्मचारियों से दूर जाकर कुछ मिनटों के लिए बात की। बाद में, पाटिल ने कहा, ‘‘हम दोनों अपने-अपने दलों की छात्र इकाई में थे और पिछले 40 वर्षों से हमारे बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी निकाय चुनावों में इस दोस्ती के नतीजे मिलेंगे, पाटिल ने कहा, ‘‘दोस्ती और राजनीति दो अलग-अलग चीजें हैं। भले ही मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं, हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस अंतिम निर्णय लेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने किस बारे में बात की, पाटिल ने कहा, "हमने दुआ-सलाम किया...इसके अलावा और कुछ नहीं।’’ राज ठाकरे की मनसे का कुछ साल पहले नासिक नगर निकाय पर शासन था। नासिक में पिछले निकाय चुनावों में भाजपा ने मनसे को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट