राज ठाकरे टोल प्लाजा हमला मामले में अदालत में पेश हुए

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:28 IST2021-02-06T20:28:58+5:302021-02-06T20:28:58+5:30

Raj Thackeray appeared in court in toll plaza attack case | राज ठाकरे टोल प्लाजा हमला मामले में अदालत में पेश हुए

राज ठाकरे टोल प्लाजा हमला मामले में अदालत में पेश हुए

मुंबई, छह फरवरी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को वर्ष 2014 में एक टोल प्लाजा पर तोड़-फोड़ संबंधी मामले में नवी मुंबई की एक अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने इस मामले में ठाकरे को जमानत प्रदान की।

ठाकरे पर राजमार्गों से टोल हटाए जाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं के समक्ष उकसाने वाला भाषण देने का आरोप है, जिन्होंने वाशी में टोल प्लाजा पर तोड़-फोड़ की थी।

मनसे के विधि प्रकोष्ठ के सचिव संतोष सावंत ने कहा कि वाशी के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पिछले महीने ठाकरे के खिलाफ वारंट जारी किया था। हालांकि, उनके वकील द्वारा मामले में बहस किए जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

सावंत ने कहा कि अदालत ने ठाकरे को पेश होने का निर्देश दिया था और शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह पेश हुए।

उन्होंने कहा कि अदालत ने मनसे प्रमुख को 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत प्रदान की।

सावंत ने कहा कि अदालत ने पेशी से स्थायी छूट के अनुरोध वाली याचिका को भी अनुमति प्रदान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Raj Thackeray appeared in court in toll plaza attack case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे