लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने की लोगों से बढ़े हुए बिजली बिल का भुगतान न करने की अपील

By भाषा | Updated: November 26, 2020 21:32 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के लोगों से कहा कि वे “बढ़े हुए” बिजली बिलों का भुगतान न करें।

भाजपा के साथ, मनसे भी कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट का हवाला देकर बिजली बिलों में रियायत की मांग कर रही है और इसके साथ ही उसने कई उपभोक्ताओं को असामान्य रूप से ज्यादा बिजली बिल आने की भी शिकायत की।

इस मुद्दे पर मुंबई के जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में ठाकरे ने कहा, “मेरी लोगों से यह अपील है कि उन्हें बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान नहीं करना चाहिए।” इस पत्र में उन्होंने उपभोक्ताओं को राहत दिये जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा, “बिजली वितरण कंपनी के किसी कर्मी ने कनेक्शन काटने की कोशिश की तो उसे हमारे कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा,“मनसे के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के बिजली मंत्री से मुलाकात की थी लेकिन नतीजा उम्मीद जगाने वाला नहीं था। हम राज्यपाल के पास भी गए थे जिन्होंने राज्य सरकार के कुछ राहत पहुंचाने को लेकर उदासीन रुख पर निराशा व्यक्त की थी।”

ठाकरे ने कहा, “मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि तार्किक रहे और बिल के भुगतान में कुछ रियायत दे।”

बिल में छूट की मांग को लेकर मनसे ने मुंबई, ठाणे,पुणे,नासिक, नागपुर और औरंगाबाद में प्रदर्शन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां