लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा की कंपनी पोर्न से जुड़ी ब्रटिश कंपनी के लिए कर रही थी काम : पुलिस

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी लंदन स्थित कंपनी के लिए भारत में अश्लील सामग्री का निर्माण कर रही थी। ब्रिटिश कंपनी उनके करीबी रिश्तेदार की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में सोमवार की रात को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उनका संबंध अश्लील सामग्री बनाने और कुछ ऐप के जरिये प्रसारित करने से है। कुंद्रा को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंद्रा की वियान इंडस्ट्रीज का समझौता लंदन की कंपनी केनरिन से था जो ‘हॉटस्पॉट’ ऐप की मालिक है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘ कंपनी लंदन में पंजीकृत है, लेकिन सामग्री का निर्माण, ऐप का परिचालन और लेखा जोखा का प्रबंधन कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के जरिये किया जाता था।’’

उन्होंने बताया कि केनरिन का मालिक कुंद्रा का रिश्तेदार है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों कंपनियों का संबंध स्थापित करने के लिए सबूत एकत्र किए हैं।

भारम्बे ने बताया कि पुलिस ने दोनों के बीच व्हाट्सऐप समूह और ई-मेल पर संदेशों का आदान-प्रदान, लेखाजोखा और कुछ अश्लील फिल्म कुंद्रा के मुंबई स्थित कार्यालय पर छापेमारी के दौरान बरामद की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपराध में संलिप्तता के सबूत एकत्र करने के बाद हमने राज कुंद्रा और उसके आईटी प्रमुख रेयान थोर्पे को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले में हमारी जांच जारी है।’’

पुलिस ने सोमवार को दावा किया था कि मामले में कुंद्रा ‘मुख्य साजिशकर्ता’ है। उन्होंने बताया कि मुंबई के उपनगर मालवानी पुलिस थाने में चार फरवरी को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले में अप्रैल में आरोप पत्र दाखिल करने के बावजूद कुंद्रा की गिरफ्तारी में देरी के सवाल पर भारम्बे ने कहा कि मामले को मजबूत करने के लिए कई इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच करने की जरूरत थी। पुलिस द्वारा कोई दंडात्मक कार्रवाई करने से पहले रुपयों के हस्तांतरण, अकाउंट के असली मालिक का पता लगाना, सामग्री और प्रकाशक को सत्यापित करना था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पाया कि विभिन्न खातों में रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। वहीं अश्लील फिल्म गिरोह के पीड़ितों को महज कुछ हजार रुपये मिलते थे। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आर्म्सप्राइम नाम कंपनी ने केनरिन के लिए ऐप (हॉटस्पॉट) बनाया, अलग ऐप भी था। वियान इंडस्ट्रीज का केनरिन के साथ सामग्री निर्माण और पैसों को लेकर करार था और इसके लिए ब्रिटिश कंपनी कुंद्रा की कंपनी को पैसे हस्तांतरित करती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐप के इस्तेमाल के एवज में उपयोकर्ता से मिलने वाली राशि केनरिन के नाम पर आती थी लेकिन उसका प्रबंधन मुंबई में होता था।

भारम्बे ने बताया कि मुंबई की अपराध शाखा के पास मामला आने से पहले गिरोह के बारे में महाराष्ट्र साइबर शाखा के पास शिकायत आई थी। दो महिलाओं की शिकायत पर मालवानी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की जबकि एक अन्य महिला ने मुंबई से 120 किलोमीटर दूर लोनावला पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा मालवाली पुलिस थाने में संपर्क किए जाने के बाद फरवरी 2021 में मामले की जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि कुछ छोटे कलाकारों को वेब सीरिज और लघु फिल्म में काम करने का मौका देने का लालच दिया जाता था। इसके बाद उन्हें ऑडिशन के नाम पर उत्तेजक दृश्य फिल्माने के बहाने उनकी इच्छा के विपरीत अर्धनग्न या नग्न दृश्य फिल्मा लिए जाते थे।

जांच के दौरान पुलिस को अश्लील सामग्री पेश करने वाले कई अन्य ऐप की भी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने निर्माता रोमा खाना, उनके पति, अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, निदेशक तनवीर हाशमी और उमेश कामथ (जो कुंदा की कंपनी के भारत में कारोबार को देखते थे) को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि अबतक मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अपराध शाखा ने विभिन्न ऐप संचालकों की 7.5 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

भारत अधिक खबरें

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर