लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा को जमानत मिलने से समाज में गलत संदेश जाएगा :पुलिस ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:03 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत में कारोबारी राज कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें जमानत मिलने से समाज में एक गलत संदेश जाएगा।

कथित तौर पर अश्लील सामग्री बनाने और ऐप के जरिए उसे वितरित करने को लेकर कुंद्रा को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने अदालत से कहा कि यदि उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है तो यह अपराध वह दोबारा कर सकते हैं या भागने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंद्रा, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने अपनी जमानत याचिका में कहा कि पुलिस ने अप्रैल में एक आरोपपत्र दाखिल किया था और उनका नाम ना तो उसमें, और ना ही मामले की प्राथमिकी में था।

वहीं, पुलिस ने अपनी दलील में मंगलवार को कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है और वह अब भी इसकी जांच कर रही है कि सभी वीडियो कहां अपलोड किये गये थे।

पुलिस ने अदालत से कहा कि यदि आरोपी को जमानत मिल गई तो वह अश्लील वीडियो अपलोड करने जैसा अपराध करना जारी रखेंगे, जिससे हमारी संस्कृति पर प्रभाव पड़ेगा और समाज में एक गलत संदेश जाएगा।

पुलिस ने यह भी कहा कि कुंद्रा फरार आरोपी प्रदीप बख्शी के रिश्तेदार हैं और कुंद्रा के उसके साथ संपर्क करने की संभावना है तथा वह बख्शी को जांच से बचने में मदद कर सकते हैं।

पुलिस ने अदालत से कहा कि ब्रिटिश नागरिक होने के नाते कुंद्रा जमानत मिलने पर फरार भी हो सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले में पीड़िता कमजोर वित्तीय पृष्ठभूमि से हैं और यदि आरोपी को जमानत मिली तो वे (पीड़िता) अहम साक्ष्य के साथ आगे नहीं आ सकती हैं।

बहरहाल, अदालत ने विषय की अगली सुनवाई 20 अगस्त के लिए निर्धारित कर दी।

वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में यहां की एक सत्र अदालत ने पिछले साल मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किये गये अश्लील सामग्री से जुड़े एक मामले में कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?