लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले में राज कुंद्रा व सहयोगी को मिली जमानत, मंगलवार को हो सकते है रिहा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 00:47 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिये उन्हें प्रसारित करने के मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार किये गए व्यवसायी राज कुंद्रा को यहां मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस बी भाजीपाले ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर कुंद्रा को जमानत दे दी।

कुंद्रा के सहयोगी और मामले में सह आरोपी रायन थोर्प को भी जमानत दे दी गई। कुंद्रा के वकील ने कहा कि 46 वर्षीय व्यवसायी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है और उन्हें मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे रिहा किया जा सकता है।

कुंद्रा मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज है। कुंद्रा ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया था कि मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।

उन्होंने याचिका में दावा किया था कि उनके कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में ‘सक्रिय रूप से’ शामिल होने का कोई सबूत नहीं हैं और उन्हें मामले में ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है।

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने हाल ही में कुंद्रा और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?