लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले में राज कुंद्रा व सहयोगी को मिली जमानत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:47 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार व्यवसायी राज कुंद्रा को यहां की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी।

अदालत ने कुंद्रा के सहयोगी रयान थोर्प को भी जमानत दे दी। थोर्प को भी जुलाई में कुंद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

कुंद्रा (46) ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया था कि मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने याचिका में दावा किया था कि उनके कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में "सक्रिय रूप से" शामिल होने का कोई सबूत नहीं है और उन्हें मामले में "बलि का बकरा" बनाया जा रहा है।

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने हाल ही में कुंद्रा और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। यह मामला कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर डालने से संबंधित है।

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को 19 जुलाई को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह