लाइव न्यूज़ :

आजादी का गला घोंटने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करें : ममता

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:57 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आजादी का गला घोंटने की कोशिश करने वाली सभी ताकतों के खिलाफ आवाज उठाने का रविवार को आह्वान किया।

उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां रेड रोड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एक परेड के दौरान पुलिस की विभिन्न शाखाओं की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने विभिन्न पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस स्मारक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिनकी 125वीं जयंती इस वर्ष मनाई गई थी।

बनर्जी ने लोगों को संबोधित नहीं किया, लेकिन उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आइए, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर उन सभी ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें, जिनका उद्देश्य हमारी आजादी को दबाना है। हमें उन लोगों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने इस दिन के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और कठिन लड़ाई लड़ी। मेरे सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।’’

कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों पर आधारित रंगारंग झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य सचिव एच के द्विवेदी, गृह सचिव बी पी गोपालिका और कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस बीच, सामुदायिक क्लबों और सामाजिक संगठनों ने भी रैलियां निकालीं। राज्य के शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां