लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, पंजाब में कोविड-19 के मामलों में उभार चिंता का विषय: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र और पंजाब में कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि ‘गंभीर चिंता’ का विषय है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र और पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मामलों में बढ़ोतरी से निपटने के लिए रणनीति को और दुरूस्त करने को लेकर बैठक की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों राज्य गंभीर चिंता का विषय है जहां हाल ही मामलों में भारी वृद्धि देखी गयी है। पहला महाराष्ट्र है और दूसरा पंजाब है । महाराष्ट्र में 28000 से अधिक मामले सामने आये हैं। संक्रमण के लिहाज से शीर्ष पांच जिलों में पुणे, नागपुर, मुम्बई, ठाणे और नासिक शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि नये मामलों की संख्या उसकी जनसंख्या की तुलना में गैर आनुपातिक है।

भूषण ने कहा कि अन्य राज्य भी है जो चिंता के कारण हैं और वे गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं चंडीगढ़ (केंद्रशासित प्रदेश) हैं जहां कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं।

गुजरात में रोज कोरोना वायरस के करीब 1700 नये मरीज सामने आ रहे हैं जबकि मध्यप्रदेश में रोजाना आंकड़ा करीब 1500 का है। गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट और भावनगर तथा मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बेतुल में अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात समेत कुछ राज्यों में मामले बढ़ने पर इस महामारी के बारे में चिंता प्रकट की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इस दूसरी लहर से निपटना होगा।’’

उन्होंने संक्रमण रोकने के लिए कोविड-19 संबंधी आचरण के पालन और टीकाकरण पर बल दिया।

पॉल ने कहा, ‘‘ मास्क दुनिया में सबसे अच्छा और प्रभावी टीका है, तो हम लापरवाह क्यों हो रहे हैं। कृपया अपनी जांच कराइए, जहां जांच कम हो रही हैं, वहां संक्रमण दर बढ़ रही है। आबादी के बड़े हिस्से पर संक्रमण का खतरा है।’’

कर्नाटक और तमिलनाडु में हाल ही में मामले बढ़े हैं। कर्नाटक में रोजाना करीब 2000 और तमिलनाडु में करीब 1400 मामले सामने आ रहे हैं।

भूषण ने कहा कि कोविड-19 के करीब तीन फीसद उपचाराधीन मामले हैं और ये महाराष्ट्र के नौ और कर्नाटक के एक जिले में संकेंद्रित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया