लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे विपक्ष के नेता समेत कांग्रेसी विधायक, बुलाया गया है विशेष सत्र

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 12, 2018 16:03 IST

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताने के लिए बुधवार को बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Open in App

रायपुर, 12 सितंबरः पेट्रोल और डीजल की कीमतों से देशभर की जनता हालाकान है और विपक्षी दल इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विरोध का अनूठा तरीका निकाला। बुधवार को विपक्ष के नेता टीएस सिंह देव समेत कई कांग्रेसी विधायक बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से शुरू हुई बैलगाड़ी यात्रा में कांग्रेस के विधायक मोदी और रमन सरकार की विरोध भरी तख्तियां भी लिए हुए थे। गौरतलब है कि सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा में पीसीसी अध्यक्ष और पाटल विधायक भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने विधायकों का नेतृत्व किया।

गडकरी ने बताया था जैव ईंधन का भंडार

सोमवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए जैव ईंधन का बड़ा केन्द्र बन सकता है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य को आज चार हजार 251 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात दी थी। गडकरी ने आज दुर्ग जिले के चरौदा नगर में कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए जैव ईंधन का बड़ा केन्द्र बन सकता है। गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर बहुत अच्छी है। यहां चावल, गेहूं, दालें और गन्ना का उत्पादन प्रचुर मात्रा में है, लेकिन राज्य जैव ईंधन के रूप में भी आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में उत्पादित जेट्रोफा जैव ईंधन का इस्तेमाल पहली जैव ईंधन वाली उड़ान में किया गया, यह विमान देहरादून से दिल्ली पहुंचा।

छत्तीसगढ़ बंद का दिखा था व्यापक असर

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद का छत्तीसगढ़ में व्यापक असर रहा। राजधानी रायपुर सहित राज्य के अन्य महत्वपूर्ण शहरों में अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान दोपहर बाद तक बंद रहे। बंद के दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद कराने के लिए निकले थे।(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट्स लेकर)

टॅग्स :छत्तीसगढ़पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल