लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बारिश से नौ लोगों की जान गयी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: August 25, 2020 00:13 IST

अगले दो दिनों में इन दोनों राज्यों में वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से के अनेक इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आगामी 26 अगस्त को भी राज्य के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।

Open in App
ठळक मुद्देनदियां उफान पर रहीं तथा नौ लोगों की जान चली गयी एवं 1900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों, बंगाल और ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली: गुजरात में सोमवार को लगातार वर्षा एवं बाढ़ से नदियां उफान पर रहीं तथा नौ लोगों की जान चली गयी एवं 1900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों, बंगाल और ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आकाश में बादल छाए रहे और तापमान नियंत्रण में रहा। विभाग ने यहां बुधवार और रविवार के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

इससे राष्ट्रीय राजधानी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है क्योंकि यमुना नदी में सेामवार को ही जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 5883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दिल्ली की तरह हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के समीप रहा।

अगले दो दिनों में इन दोनों राज्यों में वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से के अनेक इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आगामी 26 अगस्त को भी राज्य के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।

गुजरात में कई नदियां ऊफान पर हैं और अहमदाबाद, मेहसाणा एवं साबरकांठा जिलों में 1900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। गुजरात में इस मौसम में सोमवार सुबह तक 102 फीसद से अधिक वर्षा हई है। राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में नौ लोगों की जान चली गयी है। राज्य में मंगलवार तक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के मैदानी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के अगले कुछ दिनों में और गहरा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, बांकुरा और बीरभूम जिलों में सोमवार से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि गंगा के अन्य मैदानी हिस्से में गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा के अधिकतर भागों में बृहस्पतिवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इस महीने बंगाल की खाड़ी में पांचवीं बार कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे पहले 4, 9, 13 और 19 अगस्त को भी कम दबाव का क्षेत्र बना था, जिसके चलते ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई थी और बीते सप्ताह कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। बिहार में बाढ़ की स्थित गंभीर बनी हुई है और 16 जिलों में 83.62 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया