लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद भी 12 जून को नहीं हुई बारिश

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:36 IST

मौसम विभाग और मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर ने राष्ट्रीय राजधानी में 12 जून को बारिश की संभावना जताई थी

Open in App

मौसम विभाग और मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर ने राष्ट्रीय राजधानी में 12 जून को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन यह पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी जबकि स्काईमेट वेदर ने दिल्ली और एनसीआर में 12 जून को ‘भारी बारिश’ की संभावना जताई थी।

आईएमडी का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्र में बारिश हुई जबकि स्काईमेट वेदर का कहना है कि दिल्ली पहुंचते-पहुंचते दबाव क्षेत्र खत्म हो गया। आईएमडी की सफदरजंग वेधशाला ने हवाओं के झोंके को शाम 6:48 से 6:49 बजे तक और दूसरा झोंका शाम 6: 58 से शाम सात बजे के बीच दर्ज किया।

वहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे ने अपना अभियान रद्द कर दिया। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास हर जगह वेधशाला नहीं है। हमारे पास पांच मुख्य वेधशालाएं हैं जहां बारिश दर्ज नहीं हुई। जब वेधशाला ने कोई बारिश दर्ज नहीं की तो बारिश का कोई रिकॉर्ड है नहीं।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल