लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइंस डे पर दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह पड़ी फुहारें और छा गया अंधेरा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 14, 2019 10:06 IST

मौसम वैज्ञानिकों ने भी गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइंस डे पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशगवार हो गया है।दिल्ली में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बनी हुई थी।

प्यार के त्योहार वैलेंटाइंस डे पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशगवार हो गया है। बुधवार शाम को लोगों को तापमान में बढ़ोत्तरी का एहसास हो रहा था लेकिन गुरुवार सुबह फुहारों से हुई। सुबह करीब आठ बजे बादलों ने अंधेरा कर दिया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने भी गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। 

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम बदलने से वैलेंटाइंस डे पर घूमने-फिरने का प्लान कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि हल्की बारिश ने दिल्ली के वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार जरूर किया है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बनी हुई थी।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्लीवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया