लाइव न्यूज़ :

देश में 15 अगस्त तक बारिश का जोर कम रहेगा: आईएमडी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि देश में वर्तमान में जारी कमजोर वर्षा गतिविधि के अगले पांच दिन तक लगातार बने रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि हालांकि, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तथा बिहार में बनी हुई अत्यधिक बारिश की स्थिति 14 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है और इसके बाद यह कम हो जाएगी।

इसने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान), मध्य भारत और महाराष्ट्र एवं गुजरात सहित प्रायद्वीपीय भारत (तमिलनाडु और केरल के बाहर) अधिकतर हिस्सों में 15 अगस्त तक हल्की बारिश की काफी संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत में 16 अगस्त से वर्षा गतिविधि में वृद्धि होगी। अगले पांच दिनों में तमिलनाडु और केरल में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में 11 से 14 अगस्त तथा केरल में 11 से 12 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसने कहा, ‘‘देशभर में मॉनसून में मौजूदा कमजोरी के अगले पांच दिनों (11 से 15 अगस्त) तक बने रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तथा बिहार में बनी हुई अत्यधिक बारिश की स्थिति 14 अगस्त तक बनी रहने की उम्मीद है और इसके बाद यह कम हो जाएगी।’’

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक जून से 10 अगस्त तक सामान्य से पांच प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इसने कहा कि असम और मेघालय में 11 से 13 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा से लगते इलाकों में 11 से 14 अगस्त के बीच व्यापक बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश तथा बिहार में 11 से 12 अगस्त के बीच अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में अगले पांच दिनों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक उत्तराखंड में तथा 12 से 14 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां