लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: May 13, 2021 01:19 IST

Open in App

जयपुर, 12 मई राजस्थान में मई में तीसरे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान उत्तरी राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और शेखावटी क्षेत्र के अलवर, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना हैं। राज्य में गरज के साथ बौछारें आगामी दो दिन तक होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को बीकानेर में तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चली। वहीं सुबह से शाम तक धौलपुर में 8.5 मिलीमीटर, अलवर में चार मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में दो मिलीमीटर, कोटा में एक मिलीमीटर, वनस्थली में 0.1 मिलीमीटर और चूरू में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर के चाकसू में 27 मिलीमीटर, बोली (सवाईमाधोपुर) 13 मिलीमीटर, आहोर (जालौर) में 12 मिलीमीटर, छत्तरगढ (बीकानेर) में 12 मिलीमीटर, सांगोद (कोटा) में 12 मिलीमीटर, तारानगर (चूरू) में 9 मिलीमीटर, सांभर (जयपुर में 8 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर पांच मिलीमीटर से लेकर एक मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

विभाग के आंकडों के अनुसार बुधवार को 41.9 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ पाली सबसे गर्म स्थान रहा। करौली में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 40.9 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 40.6 डिग्री, कोटा-भरतपुर में 40.5-40.5 डिग्री, बीकानेर-बाडमेर में 40.3-40.3 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों में 39.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं