लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में बारिश, तापमान सामान्य से अधिक रहा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी उत्तर भारत के विभिन्न भागों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई और तापमान समान्य से अधिक रहा। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। शहर में बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शहर के मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और बीते 22 दिन में सबसे ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वेधशाला के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक 1.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मध्यम स्तर की बारिश और बिजली गरजने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कल्पा में 1.1 मिली मीटर बर्फबारी हुई है जबकि धर्मशाला में 2.2 मिली मीटर तथा सलोनी में 2 मिली मीटर बारिश हुई है।

शिमला मौसम केन्द्र ने मंगवलार को मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली कड़कने और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पांच जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने की ''ऑरेंज'' चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में लाहौल स्पीति जिले में सबसे कम शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण कश्मीर का सोमवार के शेष भारत से संपर्क कट गया। इसके चलते 4,500 वाहन फंस गए हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बर्फबारी होने का अनुमान है।

हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, रात के तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। राज्य में पिलानी 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग