उत्तरी और मध्य भारत में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:49 IST2021-02-02T20:49:04+5:302021-02-02T20:49:04+5:30

Rainfall forecast between 3 and 5 February in northern and central India | उत्तरी और मध्य भारत में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश का अनुमान

उत्तरी और मध्य भारत में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, दो फरवरी भारत के उत्तरी और मध्य भाग में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है।

आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी चक्रवात की स्थिति है।

इन बदलाव के कारण उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर का मौसम दो फरवरी की रात से प्रभावित हो सकता है।

आईएमडी ने कहा, “तीन से पांच फरवरी के दौरान, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के ऊपर, दक्षिण पश्चिमी हवाओं, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के मिलने की संभावना है।”

इस परिवर्तन के कारण दो फरवरी की रात से पांच फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी, बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है।

आईएमडी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के ऊपर चार फरवरी को, और जम्मू कश्मीर के ऊपर तीन और चार फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।”

उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर तीन से पांच फरवरी के दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के ऊपर चार से पांच फरवरी के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड के ऊपर पांच से छह फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rainfall forecast between 3 and 5 February in northern and central India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे