लाइव न्यूज़ :

जून महीने में बारिश सामान्य से 33 फीसदी रही कम, लेकिन इन राज्यों में जमकर बरस सकते हैं मेघा

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:43 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अपर महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे मध्य भारत सहित ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में जून महीने में बारिश सामान्य से 33 फीसदी कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के 28 फीसदी उपमंडलों में बारिश में कमी दर्ज की गई है।तीस जून तक मानसून उत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है।

देश में जून महीने में बारिश सामान्य से 33 फीसदी कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के 28 फीसदी उपमंडलों में बारिश में कमी दर्ज की गई है और पांच उपमंडलों में बारिश सामान्य रही है। हालांकि, मानसून के इस सप्ताह और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अपर महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे मध्य भारत सहित ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

महापात्रा ने कहा कि उत्तर भारत के हिस्सों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को इस कम दबाव के क्षेत्र से कोई फायदा नहीं मिलेगा और इस बात की संभावना क्षीण है कि इन राज्यों में इस वजह से बारिश होगी। तीस जून तक मानसून उत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है।

इसने अभी दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग के 36 में से 28 उपमंडलों में बारिश ‘‘कम’’ दर्ज की गई है जबकि दो उपमंडलों में बारिश को ‘‘अत्यधिक कमी’’ की श्रेणी में रखा गया है।

केवल पांच उपमंडलों- कोंकण एवं गोवा, जम्मू और कश्मीर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। मानसून केरल के तट पर एक सप्ताह की देरी से आठ जून को पहुंचा था। उसके बाद अरब सागर में उठे ‘वायु’ चक्रवात की वजह से इसके आगे बढ़ने में बाधा पहुंची। 

टॅग्स :मानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया