लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी, रात का तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:07 IST

Open in App

जयपुर, छह जनवरी राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के बावजूद राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू के राजगढ़ में 18 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर के घडसाना में 10 मिलीमीटर, करणपुर में आठ मिलीमीटर, हनुमानगढ़ के भादरा में सात मिलीमीटर, चूरू के तारानगर में सात मिलीमीटर, जयपुर के विराटनगर में 6.5 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर के तारागनर में 5.6 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर और चूरू में पांच-पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं अन्य कई स्थानों पर एक मिलीमीटर से लेकर चार मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम और जैसलमेर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर संभाग में रात का तापमान 3-4 डिग्री अधिक, जयपुर, कोटा, बीकानेर संभाग में 6-7 डिग्री अधिक, उदयपुर संभाग में 3-4 डिग्री अधिक जबकि जोधपुर संभाग में रात का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले