लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बारिश का दौर जारी, छह जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: August 4, 2019 20:04 IST

Open in App

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश और अन्य कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद जिलों में मूसलाधार, और अलवर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा सहित नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा जिले के बागीडोरा में 13 सेंटीमीटर, झालावाड़ के डग में 10 सेंटीमीटर, बकानी में 8 सेंटीमीटर, भरतपुर के वैर में 7 सेंटीमीटर, झालावाड़ के असनावर में 7 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के जगपुरा में 6 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के घाटोल में 6 सेंटीमीटर, जयपुर के चौमूं में 6 सेंटीमीटर, और अन्य कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

वहीं आज सुबह से शाम तक डबोक में 5.6 मिलीमीटर और कोटा में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के एक दो स्थानों पर मूसलाधार और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

टॅग्स :राजस्थानमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया