लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: जम्मू में राहुल गांधी ने जैकेट नहीं, पहना था रेनकोट, बारिश रुकते ही उतार दिया, कांग्रेस ने किया स्पष्ट

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2023 17:40 IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर में है। जैसे ही उन्हें विंड-चीटर पहने देखा गया, इसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी। लेकिन पार्टी ने शुक्रवार दोपहर को स्पष्ट किया: "यह रेनकोट है, जैकेट नहीं! बारिश खत्म, रेनकोट उतर गया..."

Open in App
ठळक मुद्देजैसे ही राहुल गांधी ने विंड-चीटर पहने देखा गया, इसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरीकांग्रेस ने स्पष्ट करते हुए कहा- यह रेनकोट है, जैकेट नहीं! बारिश खत्म, रेनकोट उतर गयापार्टी द्वारा जारी वीडियो में कांग्रेस नेता रेनकोट को उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं

जम्मू: जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के दौरान, जैकेट नहीं, रेनकोट पहना था और जैसे ही बारिश रुकी तो उनका रेनकोट भी उतर गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस ने अपने नेता का वीडियो साझा करते हुए यह दावा किया है। 

दरअसल, तस्वीर में ऐसा लग रहा था कि राहुल गांधी काले रंग की जैकेट पहनी है, लेकिन असल में वो रेनकोट था, जिसे राहुल गांधी ने बारिश बंद होने के बाद उतार दिया। बता दें कि कन्याकुमारी से कश्मीर पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट ने इतनी बार सुर्खियां बटोरीं कि उन पर उनके प्रतिद्वंद्वियों ने भी हमला किया। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने हाल ही में एक घटना साझा की जिसने उन्हें सर्दी की ठंड के बावजूद जैकेट या स्वेटर पहनने से परहेज करने के लिए प्रेरित किया। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर में है। जैसे ही उन्हें विंड-चीटर पहने देखा गया, इसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी। लेकिन पार्टी ने शुक्रवार दोपहर को स्पष्ट किया: "यह रेनकोट है, जैकेट नहीं! बारिश खत्म, रेनकोट उतर गया..." पार्टी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्हें विंड-चीटर को उतारते हुए दिखाया गया है। इससे पहले, पार्टी ने एक क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें कहा गया था कि बारिश पदयात्रा को रोक नहीं सकती।

गुरुवार को, जैसे ही यात्रा ने केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश किया, राहुल ने फिर से भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं लेकिन जब से मैं कन्याकुमारी से कश्मीर आया हूं, मैं गारंटी दे सकता हूं कि यह नफरत लोगों में गहराई तक नहीं गई है। आप इसे टीवी चैनलों पर जरूर देखेंगे क्योंकि मीडियाकर्मियों को बीजेपी नियंत्रित कर रही है। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह