लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में गरज और बौछारों के साथ बारिश

By भाषा | Updated: June 26, 2021 16:04 IST

Open in App

लखनऊ, 26 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरी और जिन क्षेत्रों में वर्षा की सूचना मिली उनमें कर्नलगंज (गोंडा), नगीना (बिजनौर), हैदरगढ़ (बाराबंकी), मिर्जापुर (मिर्जापुर), आजमगढ़, कैसरगंज (बहराइच), बलिया, बांसगांव (गोरखपुर), भिनगा (श्रावस्ती), कांठ (मुरादाबाद) और सलेमपुर (देवरिया) शामिल हैं।

इसके अनुसार, गोरखपुर और वाराणसी संभागों में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और राज्य के शेष संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस आगरा में और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस गाजीपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे