लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 27 जुलाई तक चलेगा बारिश का दौर : आईएमडी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 जुलाई गुजरात में 27 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि छिटपुट स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।

आईएमडी ने तेज हवाएं बहने की संभावना के मद्देनजर मछुआरों को उत्तरी और दक्षिणी गुजरात के तटों से 26 से 28 जुलाई तक अरब सागर में मछली पकड़ने नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।

राज्य आपात संचालन केंद्र (एसईओसी) के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र स्थित राजकोट जिले के गोंदल तालुका में शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच महज चार घंटे में 119 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जिसकी वजह से कसबे के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश की वजह से राजकोट शहर के कुछ निचले इलाकों में भी जलजमाव देखने को मिला। एसईओसी के मुताबिक, जिले के लोधिका तालुका में 51 मिमी और कोदासंगणी में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने बताया ‘‘अगले तीन दिन में गुजरात में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।’’ केंद्र के मुताबिक गुजरात के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में 28 जुलाई तक हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं, सौराष्ट्र-कच्छ के कई स्थानों, केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नागर हवेली व दमन-दीव के दीव जिले में रविवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 27 जुलाई की सुबह तक गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के जिलों में छिटपुट स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटीय इलाकों और इनसे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर में 26 जुलाई से 28 जुलाई के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसकी अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि इसलिए इलाके के मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में समुद्र में नहीं जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट