लाइव न्यूज़ :

बलिया जेल में बारिश का पानी, 900 कैदी आजमगढ़ और अंबेडकरनगर स्थानांतरित

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:54 IST

Open in App

बलिया, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लगातार बारिश के कारण जिला जेल में पानी भर जाने से वहां के करीब 900 कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जिला जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बलिया के जिला कारा अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने शनिवार को कहा कि बारिश के कारण जेल परिसर पानी से लबालब भर गया है। उन्होंने कहा कि महिला बैरक के साथ ही बैरक नम्बर चार में पानी भर गया है और अन्य बैरकों में भी तेजी से पानी पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि पानी निकलने का कोई रास्ता नही है, इसके कारण कैदियों को दूसरी जेलों में स्‍थानांतरित करने के सिवाय अब कोई और विकल्प नही रह गया है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि छह सौ कैदियों को आजमगढ़ एवं साढ़े तीन सौ कैदियों को अम्बेडकर नगर जिला जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुल 61 महिला कैदी हैं।

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले वर्ष 2019 में बारिश के पानी के लबालब भर जाने के कारण जिला जेल के सभी कैदियों को आजमगढ़ एवं अम्बेडकर नगर जिला जेल भेजा गया था।

इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बारिश के पानी के कारण पुलिस अधीक्षक (एसपी) व पुलिस लाइन के कार्यालय में पानी भर गया है, इसलिए पुलिस विभाग से संबंधित सभी कार्य एसपी के आवास से ही अब किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, ईरान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र